BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया पीएम मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण, पोर्टल संचालन और नए नियमों की दी गई जानकारी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : बाल विकास परियोजना कार्यालय करौं के तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के नए दिशा-निर्देशों से सेविकाओं को अवगत कराना, ऑनलाइन पोर्टल का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना था।

प्रखंड के सेक्टर-01 और सेक्टर-02 की कुल 46 आंगनवाड़ी सेविकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। तकनीकी टीम ने पोर्टल पर पंजीकरण, फॉर्म भरने और डाटा अपलोड की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आईपीई के अजय पाठक ने तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया।

महिला पर्यवेक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए पोर्टल की जानकारी मिलने से अब क्षेत्र की गर्भवती और धात्री महिलाओं को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी सेविकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, कंप्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाश मंडल और सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिलाएं।