नागदेरी पंचायत भवन में हुई ग्राम सभा, सड़क-नाला-चबूतरा सहित कई विकास योजनाओं पर लगी मुहर
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : प्रखंड के नागदेरी पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पंचायत मुखिया पिंकी देवी ने की।
बैठक में पंचायत के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी मूल समस्याओं को GDP के माध्यम से सभा में रखा और जरूरी योजनाओं को प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग की।
सभा में गांव-वार निम्नलिखित योजनाओं को रखा गया:
- मोहन कनपुरिया के घर से पल्टू पूजहर के घर तक PCC सड़क निर्माण
- धनियाडीह गांव में शेष भाग में PCC सड़क निर्माण.
- भवानीपुर गांव में किशन राय के घर तक PCC निर्माण.
- तुलसीटाटांड गांव में चारदीवारी निर्माण.
- नागदेरी में बलदेव पंडित के घर के पास नाला निर्माण.
- तुलसीटाटांड में महेश्वर भैया के घर के पास नाला निर्माण.
- आदिवासी टोला में सभा भवन निर्माण.
- कोल टोला काली मंदिर के पास चबूतरा निर्माण.
मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास की सबसे अधिक जरूरत है, उन योजनाओं को ग्रामीणों से सुझाव लेकर प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावों को जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजकर स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सभा में उप मुखिया वकील सोरेन, पंचायत सचिव मनमोहन यादव, पंचायत सचिव प्रतिनिधि अशोक मंडल, वार्ड सदस्य ममता देवी, उर्मिला देवी, सुनीता सोरेन, हजारी बीबी, मिथुन बीबी, नसीरान बीबी, सदस्य बलदेव पंडित, नईम अंसारी, रोहित मंडल, पूर्व मुखिया दिलीप यादव सहित कई दर्जन ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की।





