छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : रांची में परीक्षा में घोटाले व धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा मधुपुर नगर इकाई नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे व मधुपुर बाजार को बंद कराया. बंद का मिला जुला असर रहा. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि अपने हक और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे झारखंड के निहत्थे छात्रों पर हेमंत सोरेन की तानाशाही सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया. जिन युवाओं के कंधे पर झारखण्ड सहित देश का भविष्य टीका है उन युवाओं के सिर ओर शरीर पर बरसी ये लाठिया सिर्फ छात्रों पर हमला नहीं बल्कि उनके सपनों, उम्मीदों पर हमला है. उन्होंने कहा कि यह बंद झारखंड के युवाओं के अधिकार, हक और न्याय की लड़ाई हैं. अपने हक की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक ओर लोकतंत्र के लिए काला अध्याय हैं. मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य संजय यादव , जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, विनय वर्मा, बबलू गोंड ,अशोक गौंड, विक्की सिंह, मालती सिन्हा, सुनीता जायसवाल, प्रियंका मोंटी, मदन यादव, विक्की भारद्वाज, विजय चौधरी, गोपी बर्मन, शैलेंद्र गौतम, सोनी खंडेलवाल, सुदामा यादव, संजय मिश्रा, आशीष यादव, कलु गुप्ता, मुन्ना गुप्ता आदि शामिल थे.






