BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टोटो चालक पर 04 अज्ञात ने किया ब्लेड से हमला, घायल


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : बामनगामा  पानी टंकी के पास नवाडीह गांव निवासी टोटो चालक बीरेंद्र यादव पर दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा मंगलवार को ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं हमले में घायल बीरेंद्र यादव परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। जहां डॉ. अर्चना कुमारी की देख रेख में उनका समुचित इलाज व मरहम पट्टी किया गया। घायल टोटो चालक  ने बताया कि बामनगामा पानी टंकी के पास टोटो लेकर मौजूद थे। तभी अचानक दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक आए और उनपर ब्लेड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
वहीं घटना के बाद घायल चालक परिजन के साथ सीएचसी पहुंचे हुए थे। वहीं उन्होंने बताया कि घर में पिता और भाई से भी झगड़ा चल रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि घायल के मौखिक सूचना पर उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच करके दोषी पर कार्रवाई भी की जाएगी।