BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में उमंग यूथ क्लब के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान,बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया स्वच्छता का संदेश


संवाददाता विकास कुमार बेड़ो

बेड़ो: स्वच्छ एवं सुंदर बेड़ो के निर्माण और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को उमंग यूथ क्लब के तत्वावधान में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत प्रखंड परिसर से हुई। इसके बाद शहरी क्षेत्र की सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। सफाई के साथ-साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, प्रखंड कर्मी, डीएवी विवेकानंद स्कूल, मॉडल स्कूल, प्रोजेक्ट स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव, मुखिया सुशांती भगत, उमंग यूथ क्लब के रंजन, शशि, पवन, आरती, सृष्टि, कंचन, सुहानी, निफत, दिव्या, अस्निति, खुशी, प्रभा, प्रतीक, यश, अनमोल, नमन सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे और अभियान में सहयोग किया।