प्रगतिशील युवा क्लब के तत्वाधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद : प्रगतिशील युवा क्लब, जपला के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा सह बाइक रैली निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।तिरंगा यात्रा की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद जयप्रकाश चौक, पटेल चौक, गांधी चौक, पुरानी बाजार, लम्बी गली, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए पुनः जयप्रकाश चौक से कर्पूरी मैदान पहुंचकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रगतिशील युवा क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति अटूट निष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है।उन्होंने वर्तमान और आने वाली पीढ़ी से तिरंगे की गरिमा हमेशा ऊंची रखने का आह्वान किया। इस तिरंगा यात्रा में हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, कर्नल डॉ संजय सिंह, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, मुन्ना कुमार देव, अजय गुप्ता, असगर अली, सोनू कुमार,प्रगतिशील युवा क्लब के उपाध्यक्ष वारिश खान, खुशी कुमारी, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, रंजीत चंदेल, टीपू सुल्तान, विकास कुमार, धनंजय कुमार, आजाद कुमार, विक्टर भेंगरा, इम्तियाज आलम, प्रणव सुमन, अरविंद यादव, प्रभु पासवान, लाला गुप्ता, संदीप कांस्यकार, गोविंदा, मिथुन , आफताब आलम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वही प्रगतिशील पत्रकार मंच हुसैनाबाद के अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, पत्रकार गौतम पटेल, जितेंद्र रावत, विकास कुमार , जफर हुसैन भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही।





