BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर शहीदों को किया नमन


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व 14 अगस्त 2026 को दंगवार स्थित ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया।प्रभात फेरी के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वीर शहीदों के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए देश के भावी कर्णधारों का उत्साह देखते ही बनता था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रभात फेरी के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों को देश के अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम को अनुशासित और सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर शिवम सिंह, आलोक सिंह, रामाधार भगत, आलोक कुमार, उमेश यादव, रवींद्र विश्वकर्मा, मुकेश पटेल, प्रदीप यादव और प्रमोद पांडेय ,रिंकी ठाकुर, प्रीति मेहता, बबीता कुमारी, अनुराधा गुप्ता, पूनम गुप्ता, स्नेहलता, प्रियंका दुबे, सुधा सिंह, रिंकी गुप्ता, नीरा देवी, जया भारती, निशा कुमारी, एमपी देवी, पूनम सिंह, अर्चना देवी, पम्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सृष्टि सिंह, मुस्कान कुमारी एवं अंशिका सिंह सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।प्रभात फेरी के समापन पर बच्चों के बीच देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।