जमुई में बेबाक पत्रकारिता के पर्याय बने राकेश सिन्हा,नक्सलियों से लेकर अपराध जगत तक कांपते थे अपराधी
मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ-रांची एक्सप्रेस
पटना(बिहार)।पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा का लंबा अनुभव और उनकी अनूठी कार्यशैली आज के युवा पत्रकारों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।जमुई जिले से 'आज' हिंदी समाचार पत्र के जरिए अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत करने वाले श्री सिन्हा ने अपनी लेखनी के दम पर न सिर्फ अपनी एक खास पहचान बनाई,बल्कि खबरों की दुनिया में हमेशा सुर्खियों में रहे।
•दैनिक जागरण में खेली लंबी और यादगार पारी•
राकेश सिन्हा ने अपने करियर का एक बड़ा और स्वर्णिम हिस्सा 'दैनिक जागरण' समाचार पत्र को दिया।दैनिक जागरण में उनकी लंबी पारी के दौरान जमुई और आसपास के क्षेत्रों में उनकी रिपोर्टिंग का एक अलग ही दबदबा था।
•जमीनी रिपोर्टिंग और 'धमाल' मचाती खबरें•
श्री सिन्हा की सबसे बड़ी खासियत उनकी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता रही है।विशेषकर जमुई जैसे संवेदनशील इलाके में नक्सल रिपोर्टिंग,जोखिम भरे इलाकों में जाकर अंदरूनी सच को सामने लाना।
•क्राइम रिपोर्टिंग•
अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी तीखी रिपोर्टिंग ने हमेशा प्रशासनिक महकमे में हलचल मचाए रखी।उनकी खबरें प्रकाशित होते ही पूरे जिले में धमाल मच जाता था।
•वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' को दे रहे हैं सेवाएं•
दैनिक जागरण में एक सफल और ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद,श्री सिन्हा वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।आज भी उनकी धारदार लेखनी और सटीक रिपोर्टिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जो जमुई की जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद कर रहा है।





