BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिवहर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मरीजों के उपचार में तेजी लाने के निर्देश


जिला पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा; स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में सुधार के कड़े निर्देश 🏥📋
​जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सुनिश्चित करने, चिह्नित मरीजों के शत-प्रतिशत उपचार तथा स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु कई अहम निर्देश दिए गए:
​🔹 टीबी मुक्त अभियान: 56,843 जोखिमग्रस्त व्यक्तियों में से शेष 40,803 की लंबित छाती एक्स-रे जाँच में तेजी लाने तथा पुरनहिया व तरियानी में विशेष अभियान चलाकर सभी चिह्नित मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ने का निर्देश।
🔹 निक्षय पोषण योजना: शेष पात्र टीबी मरीजों के बैंक खातों का सत्यापन कर डीबीटी (DBT) भुगतान का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश।
🔹 एनीमिया मुक्त बिहार अभियान: 98.36% उपलब्धि की सराहना करते हुए चिह्नित गंभीर एवं मध्यम एनीमिया पीड़ितों (विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों) की नियमित निगरानी, उपचार व पोषण जागरूकता पर बल।
🔹 गैर-संचारी रोग (NCD) नियंत्रण: बीपी व शुगर के चिह्नित मरीजों को नियमित दवाओं एवं फॉलोअप से जोड़ने तथा कैंसर स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाने का निर्देश।
🔹 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य: 103 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (HRP) की व्यक्तिगत निगरानी, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा पुरनहिया में प्रसव सेवाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश।
🔹 दवा उपलब्धता एवं टेलीमेडिसिन: स्वास्थ्य केंद्रों पर शत-प्रतिशत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, टेलीपरामर्श सेवाओं का विस्तार तथा पिपराही, तरियानी व डुमरी कटसरी में चिकित्सकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश।
🔹 आयुष्मान भारत एवं आभा (ABHA): पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित कर छूटे हुए सभी पात्र लाभुकों के आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश।
​📢 जिला प्रशासन, शिवहर की अपील:
सभी नागरिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क जाँच, उपचार, टीकाकरण एवं दवा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।