BREAKING NEWS

logo

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय योगाभ्यास का आयोजन


सुपौल, 26 मार्च । 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 100 दिवसीय योग कार्यक्रम के अंतर्गत जीवंत गांव बसंतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों द्वारा स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

जवानों द्वारा बताया गया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर एसएसबी के कार्मिक, विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।