BREAKING NEWS

logo

पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिवार ने अरुणा शंकर को पुण: महापौर बनने पर दिया बधाई


पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिवार की ओर से अरुणा शंकर को पुण: मेदनीनगर नगर निगम का महापौर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामन, आपका व्यक्तित्व - सादगी, शालीनता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। सामाजिक जीवन में आपकी शांतिप्रिय सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और सर्वसमावेशी कार्यशैली ने सदैव लोगों का विश्वास जीता है।

आपके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है और नवाचार (Innovative) सोच के साथ शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने का आपका संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी है। 

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम  निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा तथा सुशासन, विकास और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनेगा।
वाहेगुरु से अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार समाज और राष्ट्र के लिए अपनी सेवाएँ देती रहें। एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।