BREAKING NEWS

logo

रामनवमी पर्व 2026 के मद्देनजर हरिहरगंज थाना परिसर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक एवं फ्लैग मार्च आयोजित

रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिये पलामू पुलिस का मुकम्मल इंतेजाम: पुलिस अधीक्षक

रामनवमी पर्व 2026 के मद्देनजर हरिहरगंज थाना परिसर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक एवं फ्लैग मार्च आयोजित

पलामू :जिले के हरिहरगंज थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिहरगंज, अंचलाधिकारी हरिहरगंज, पुलिस निरीक्षक कुटुंबा, थाना प्रभारी कुटुंबा, थाना प्रभारी अम्बा सहित हरिहरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।साथ ही, रामनवमी पूजा समिति के सदस्यगण भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान विशेष रूप से डीजे साउंड के उपयोग को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक उपरांत, सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान जुलूस मार्ग में पड़ने वाले सभी संवेदनशील स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पलामू पुलिस अधीक्षक ने कहा की रामनवमी पर्व को लेकर सभी तयारी पूरी कर लि गयी है सभी जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है जिसके लिये कंट्रोल रूम के अधिकारी पैनी नजर बनाए हुये हैं साथ संवेदनसील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है उन्होंने आम नागरिकों से अपील  है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।