BREAKING NEWS

logo

राम कथा श्रवण से दूर होती है जीवन की व्यथा- पंडित श्यामल जी मिश्र


पलामू : रजवाडीह की पावन भूमि पर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित *श्रीमद् रामचरितमानस महायज्ञ* के छठे दिन रात्रि कालीन प्रवचन में वाराणसी से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्यामल मिश्र जी ने कहा कि भगवान राम के पावन नाम एवं उनके पावन चरित्र का श्रवण करने से जीवन की व्यथा दूर होती है। सत्संग रूपी महा औषधि का पान वही करता है जिन्हें संतों की संगति अति प्यारी है।
'राम कथा के तइ अधिकारी
 जिन्हके संत संगति अति प्यारी'
 वहीं चित्रकूट धाम से पधारीं मानस माधुरी श्रीमती राजकुमारी जी ने भारद्वाज ऋषि के आश्रम में भगवान राम को मनाने के लिए भरत जी का आगमन का चित्रण करते हुए भरत चरित्र का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय,सचिव प्रभात रंजन पाण्डेय, उपाध्यक्ष नितिन पाण्डेय,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय,मुख्य यजमान गिरेंद्र नाथ पाण्डेय,मुरलीधर पाण्डेय,कमानडेंट साब,गोरखनाथ पाण्डेय,सुरेंद्र पाण्डेय,देवेंद्र नाथ पाण्डेय व्यास पाण्डेय, सुशील पाण्डेय सियाकांत पाण्डेय,दिगविजय पाण्डेय,सुधांशु पाण्डेय,संजीव पाण्डेय,आनंद राज,नीरज पाण्डेय आदि सदस्यों की सराहनीय भूमिका है।
यह जानकारी यज्ञ समिति के महासचिव सत्यवान पांडेय ने दी।