BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भागलपुर में 61 हजार महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये ट्रांसफर


बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह राशि ट्रांसफर की गई। अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक लगभग 4.97 लाख महिला लाभुकों के खातों में योजना की राशि भेजी जा चुकी है।

महिला लाभुकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि इससे स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। योजना को महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।