BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 14 अक्टूबर को सजेगी गरबा की महफिल, ‘रास उत्सव’ में थिरकेंगे शहरवासी


जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और खास बनाने के उद्देश्य से मल्हार प्रोडक्शन की ओर से 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को ‘रास उत्सव – द ग्रैंड गरबा नाइट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड, जमशेदपुर में आयोजित होगा।

इसी क्रम में मल्हार प्रोडक्शन के बैनर तले आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजक स्वयं मुखी, सह-आयोजक सोना डे सहित आयोजन समिति के अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, दर्शकों की सुविधाओं तथा कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

आयोजकों के अनुसार, ‘रास उत्सव’ शहरवासियों के लिए संगीत, गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर एक यादगार शाम साबित होगा। कार्यक्रम में जमशेदपुर के चर्चित डीजे डीजे राजीव अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि शहर की जानी-मानी मॉडल एवं सेलिब्रिटी एंकर मिस समिता राउत अपनी शानदार एंकरिंग से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान लाइव डीजे, सेलिब्रिटी एंकर, फूड स्टॉल, आकर्षक पुरस्कार एवं लकी ड्रॉ, निःशुल्क पार्किंग और इंस्टाग्राम-योग्य फोटो बूथ जैसी सुविधाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजक स्वयं मुखी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने जमशेदपुरवासियों, विशेषकर युवाओं और परिवारों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की !

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं पास के लिए इच्छुक लोग इंस्टाग्राम पेज @malhaar_production पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 6299014624, 9341628640, 9334257570, 9296240453 और 8580015797 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

मल्हार प्रोडक्शन की टीम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और मिलकर ‘रास उत्सव’ को यादगार बनाएं।