जमशेदपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर स्थित बेल्डीह कालीबाड़ी मंदिर में चंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंडी पाठ सुबह 6:30 बजे शुरू होगा और लगभग 9 बजे तक संपन्न होगा।आयोजकों ने बताया कि कई श्रद्धालुओं को कार्यालय जाना होता है, इसलिए चंडी पाठ का समय सुबह निर्धारित किया गया है। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशेष चंडी भोग की व्यवस्था भी की गई है। सभी श्रद्धालुओं से मंदिर से प्रस्थान करने से पहले चंडी भोग ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर
बेल्डीह कालीबाड़ी में माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा पर चंडी पाठ का आयोजन






