BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र


आदित्यपुर। आदित्यपुर के एम टाइप मैदान में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से तैयार भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों को समझने का भी अवसर है। समाज को चाहिए कि वह बेटियों की प्रतिभा पर विश्वास करे और उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को पूरा करने में परिवार व समाज की सकारात्मक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

पंडाल की विशेषता के बारे में पूजा समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के प्राचीन शिव मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण कराया गया है। पश्चिम बंगाल के मेचेदा से आए कारीगरों ने इसकी कलात्मक संरचना तैयार की है। वहीं, कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा निर्मित देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के साथ इस क्षेत्र से जुड़ी पुरानी यादों को भी साझा किया। उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में विधायक मंगल कालिंदी, मीरा मुंडा, पूजा समिति के अध�