द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 भव्य रूप से संपन्न ।
योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 मिथिला सांस्कृतिक परिषद, गोलमुरी, जमशेदपुर में उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 120 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf), अस्थि दिव्यांग (Orthopedically Handicapped) तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपनी योग प्रतिभा, एकाग्रता, संतुलन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री शिव शंकर सिंह जी सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, मुख्य राज्य सलाहकार श्री विपिन पांडे, राज्य सचिव श्री चंदू कुमार, राज्य सलाहकार सह पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा, पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी, झारखंड के चेयरमैन सह कॉर्डिनेटर डॉ. रवि शंकर नेवार तथा चैंपियनशिप डायरेक्टर सह पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के जिला सचिव श्री मलय कुमार डे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों एवं दिव्यांगता श्रेणियों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।
प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची
*1. दृष्टिबाधित श्रेणी (Blind Category)*
अंडर-20 बालक वर्ग
प्रथम स्थान: ओम मुर्मू
द्वितीय स्थान: सुधांशु प्रसाद साहू
तृतीय स्थान: विनय सिंह
अंडर-20 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान: बेबी पोद्दार
द्वितीय स्थान: हंसिका सिंह
तृतीय स्थान: वंशिका कुमारी
20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — बालक
प्रथम स्थान: आनंद महतो
द्वितीय स्थान: दीपक पासवान
तृतीय स्थान: सागर कुमार
20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — बालिका
प्रथम स्थान: नेहा पोद्दार
*2. श्रवणबाधित श्रेणी (Deaf Category)*
अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम स्थान: आयुष कुमार
द्वितीय स्थान (संयुक्त): कमल किशोर बारी एवं सूरज कुमार
तृतीय स्थान (संयुक्त): शौर्य कुमार एवं आयुष कुमार
अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान: राखी कुमारी
द्वितीय स्थान (संयुक्त): आरोही एवं कोमल कुमारी
तृतीय स्थान: प्रियांशी
17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — बालक
प्रथम स्थान: इन्द्रजीत प्रतिहार
द्वितीय स्थान: अनमोल कुमार गिरी
तृतीय स्थान: अंशु कुमार
17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — बालिका
प्रथम स्थान: प्रियंका कुमारी
*3. अस्थि दिव्यांग श्रेणी (OH-B Category)*
अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम स्थान: करण कुमार
द्वितीय स्थान: दिव्यम दास
तृतीय स्थान: पी. निखिल साईं
अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान: आयरा
द्वितीय स्थान: शिवांशी
मुख्य सलाहकार विपिन पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को योग एवं खेल के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है। विशिष्ट अतिथि श्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि पैरा योगासन प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने तथा समाज में समानता, सम्मान और समावेशिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के साहस, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की गई।
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा ने कहा कि द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 का सफल आयोजन झारखंड में पैरा योगासन खेल के विकास तथा दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड पैरा योगासन प्रमोशन कमिटी के संरक्षक श्री के प्रभाकर राव, पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, जिला सह सचिव प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, लक्ष्मी साहू, गौरी कर, इराक्षी शामल, प्रेमलता प्रसाद, राजन गुप्ता, अजय वर्मा, संगीता डे, सुषमा वर्मा, शाश्वती मैती, सुषमा गुप्ता, पूनम चक्रवर्ती, तरुणा नेवार एवं महिला पतंजलि याेग समिति की बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






