BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हैदरनगर से छतरपुर जाने के दौरान बाइक सवार शिक्षक को हाइवा ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

 हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर से छतरपुर आ रहे एक शिक्षक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल की पहचान संतोष कुमार गुप्ता, पिता कृष्णा साह, छतरपुर निवासी के रूप में हुई है,जो हैदरनगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष गुप्ता हैदरनगर बाइक से छतरपुर आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत टेंपो से उन्हें हैदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।
चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल शिक्षक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।