वन बंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर महिला समिति द्वारा एकल के कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया
जमशेदपुर, 30 अगस्त 2026*
वन बंधु परिषद, जमशेदपुर चैप्टर की महिला समिति द्वारा रक्षाबंधन उत्सव एवं कार्यकर्ता प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरेंद्र विष्णुपुरी जी, वरिष्ठ सेवाव्रती (वर्ष 1989 से), केंद्रीय प्रभारी - साहित्य एवं प्रचार-प्रसार विभाग, एकल अभियान तथा FTS राँची एवं जमशेदपुर चैप्टर समन्वयक उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व एवं वनबंधु परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि गांव, एकल विद्यालय और समाज को सशक्त बनाने के संकल्प का पर्व है। उन्होंने आगामी 2-3 महीनों में समितियों एवं एकल विद्यालयों को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिला समिति की लगभग 15 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए, भाइयों को राखी बांधी एवं उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए स्नेहपूर्वक लंच की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम ने सभी में सेवा, समर्पण एवं संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।






