BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार


जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर मंडल में संगठन विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।  

भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष संजीव बनर्जी उर्फ बापन बनर्जी के नेतृत्व में गठित मंडल कमेटी में उपाध्यक्ष देबाशीष चंद्रा, कृपा गोप, मनीष पांडेय एवं रुपाली सिंह, महामंत्री जय प्रकाश सिंह ‘भोला’ एवं तापस कर्माकर, मंत्री कृष्णा बारीक, नरेश राव, सुरज गोप एवं लाजो देवी, कोषाध्यक्ष चंदन बारीक, सह कोषाध्यक्ष बिजय प्रकाश ठाकुर, कार्यालय मंत्री राजा डे एवं सह कार्यालय मंत्री सुब्रतो सेतुआ, सोशल मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह, आईटी सेल प्रभारी संजय पॉल, सह आईटी सेल प्रभारी अजय रजक, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बारीक एवं सह मीडिया प्रभारी के रूप में माला दास को दायित्व दिया गया है। 

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

वहीं, मंडल पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात बिरसानगर मंडल अध्यक्ष संजीव बनर्जी उर्फ बापन बनर्जी के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंटकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा, सिद्धांत एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राजीव सिंह, कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, आईटी सेल संयोजक बिनोद कुमार सिंह, राकेश दुबे समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

भवदीय,
प्रेम झा