BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर बेटे से भी मारपीट, मोहम्मदगंज थाना में मामला दर्ज


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद/पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति बाहर किसी शहर में काम करते हैं।
    प्राथमिकी के अनुसार, घटना 25 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे की है। आरोप है कि आरोपी महिला के घर में जबरन घुस आया और उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा उसका पुत्र मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की और मौके से भाग गया।
    शिकायत के मुताबिक, जाते समय आरोपी ने महिला और उसके परिवार को पुलिस से शिकायत करने या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 26 जुलाई को महिला के पुत्र के साथ रास्ते में भी मारपीट किए जाने का आरोप प्राथमिकी में लगाया गया है।बताया गया है कि मामले को लेकर पंचायत स्तर पर भी समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। जबकि थाना में आरोपी अपना अपराध मुखिया पति के समक्ष कबूल कर चुका है।इसके बाद महिला ने 26 अगस्त को पुलिस को लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर मोहम्मदगंज थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 74, 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।