बिजली करंट की चपेट में आने से दंगवार निवासी विजय ठाकुर की मौत
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय विजय कुमार ठाकुर, पिता स्व अयोध्या ठाकुर, ग्राम दंगवार, थाना हुसैनाबाद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि विजय कुमार ठाकुर घर में थे। इसी दौरान बगल में नीचे रखा स्टैंड पंखा चल रहा था अचानक उनके ऊपर गिर गया। बतायी जा रही है कि स्टैंड पंखा में करंट प्रवाहित होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए। बतादे की घर के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर विजय ठाकुर स्टैंड पंखा के संपर्क में थे और जमीन पर गिरे मिले। परिजनो ने तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त की है।





