जमशेदपुर, 27 अगस्त 2026: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर आज झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से मिस्टी इन होटल, जमशेदपुर, झारखंड में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में झारखंड के अंतरराष्ट्रीय कोच तरुणा मिश्रा, राष्ट्रीय कोच सचिन कुमार, एवं हीरामन साहू,
अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रकाश कुमार मंडल, राष्ट्रीय रेफरी ईश्वर राव, हिमांशु कुमार सिंह एवं जगरनाथ त्रिया,
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ओलंपियन दिवाकर प्रसाद, वर्ल्ड चैंपियन अरुणा मिश्रा एवं भूषण प्रसाद,तरुणा मिश्रा, Mukesh Tiwari Fahim khan तथा सह सचिव संतोष अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री सरयू राय ( पश्चिमी सिंहभूम) विशिष्ट अतिथि श्री Ankur Singh उपमहापौर आदित्यपुर, श्री शिव शंकर सिंह, Bhavanand Jha chief Editor Dainik Bhaskar, अतिथिगण श्रीमति बीना सिंह , श्रीमति कमलजीत कौर निदेशक हम्पी डंपी प्ले स्कूल गामाहरिया, पुष्पिता मंडल,के द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों एवं खिलाड़ियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्देश्य झारखंड में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोच, रेफरी, खिलाड़ियों एवं खेल चिकित्सा विशेषज्ञों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करना रहा।
महासचिव
प्रकाश कुमार मंडल
झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन







