logo

Advertisement
Advertisement

ए आई एवं ऑटोमेशन : करियर के लिए खतरा या करियर मल्टीप्लायर


जमशेदपुर, 23 अगस्त 2026:  करीम  सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ऑटोमेशन के बदलते प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से  “SOUL 11.0 – AI & Automation: Career Threat or Career Multiplier” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में IBS Kolkata के  प्रो. देबर्घ्य बागची मुख्य वक्ता रहे उन्होंने AI एवं ऑटोमेशन के वर्तमान एवं भविष्य के प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन को केवल रोजगार के लिए चुनौती के रूप में देखने के बजाय कौशल विकास, उत्पादकता बढ़ाने और नए करियर  अवसरों के माध्यम के रूप में किस प्रकार अपनाया जा सकता है। 
आज के तेजी से बदलते तकनीकी  परिवेश में AI और ऑटोमेशन का प्रभाव व्यवसाय, शिक्षा, वित्त, मार्केटिंग, मानव संसाधन तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे तकनीकी बदलावों को समझें  और भविष्य की कार्यस्थलीय  आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करें।
कार्यक्रम  का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज के संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तकनीकी परिवर्तन को चुनौती के रूप में देखने के बजाय विद्यार्थियों को इसके साथ स्वयं को विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI का सही और रचनात्मक उपयोग विद्यार्थियों की क्षमता, उत्पादकता और सीखने की प्रक्रिया को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों को समझने और अपने कौशल को समय के साथ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि AI और ऑटोमेशन आज केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रबंधन, मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन और उद्यमिता सहित व्यवसाय के लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारी  संख्या में छात्र - छात्राएँ और विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हबीबा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तहजबीन ने दिया।