10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुसाबनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के तत्वावधान में 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुसाबनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोमल बहन ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई, वहीं सुधा बहन ने सभी को रक्षा सूत्र बांधकर नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर माउंट आबू से प्राप्त प्रमाण-पत्र अभियान में सहयोग करने वाली विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा गणमान्य सहयोगियों को प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली संस्थाओं एवं सहयोगियों में—
- श्री श्याम मित्र मंडल, मुसाबनी
- श्री श्री जगन्नाथ महिला समिति, मुसाबनी
- साहित्य संस्कृति मंच, मुसाबनी
- श्री श्री शीतला मंदिर समिति, मुसाबनी
- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, मुसाबनी
- महिला समिति मिलानी संघ क्लब, मुसाबनी नंबर-1
- श्री बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति, मुसाबनी
- न्यू कॉलोनी शिव मंदिर, मुसाबनी
- श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री ज्वेलर्स, जमशेदपुर
- दादी परिवार, मुसाबनी
- जिला परिषद सदस्य देवीयानी मुर्मू
शामिल रहे।
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि सामूहिक संकल्प, जन-जागरूकता और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़कर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण करना रहा।






