BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दशहरा को लेकर 6 मुहान पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई



मेदिनीनगर। दशहरा पर्व को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेदिनीनगर के 6 मुहान सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा जा रहा है। वहीं चारपहिया वाहनों की भी जांच की जा रही है। बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के तहत काटे गए चालान को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), पलामू के कार्यालय भेजा जा रहा है। वाहन चालकों को पूर्व में भी यातायात नियमों का पालन करने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाया गया था। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान बसों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बस के ऊपर बैठकर यात्रा करने वाले लोगों और इस तरह की लापरवाही करने वाले बस संचालकों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे मामलों में भी कार्रवाई के लिए चालान डीटीओ पलामू के कार्यालय भेजा जाएगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दशहरा पर्व के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहन के जरूरी कागजात