BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7:00 बजे


स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7:00 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर में यूनियन के सहायक सचिव - श्याम बाबु ने झंडोतोलन किया एवम झंडे को सलामी दी।

इसके उपरांत प्रातः 07:15 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कैंसर रेस्ट हाऊस में सह-अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। 

इसके बाद बारी मैदान, साकची में प्रातः 07:30 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष - संजीव कुमार चौधरी ने झंडोतोलन किया एवम झंडे को सलामी दी ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिसको स्कूल साउथ पार्क बिस्टुपुर के बच्चों ने राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

 यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष - शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव - श्याम बाबू, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज- धर्मवीर कुमार सिंह के अलावा यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।