BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर AAP पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने किया ध्वजारोहण, देश की एकता, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प


जमशेदपुर, 15 अगस्त 2026:

 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विद्यापति कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रईस अफरीदी जी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेने का दिन है।

इसके साथ ही बिरसानगर, हरि मंदिर के पास भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी जी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

युवाओं ने ग्रहण की AAP की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान युवा हर्षप्रीत सिंह, सुखराज सिंह एवं आदित्यराज सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कमेटी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि युवा शक्ति देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम देश को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता से मुक्त बनाने के लिए ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए आम जनता के अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

*कार्यक्रम के दौरान “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।*

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष भगत, देवेंद्र सिंह, के.के. देशमुख, मनोज कुमार सिंह, राहुल ठाकुर, संजय सिंह, चरणजीत सिंह, हेमंत दुबेदी, राजू परमेश्वर, मणि यादव, अमीर खान, प्रफेला साहू, संजीव शर्मा, जय किशन, दीपक कुमार, हर्षप्रीत सिंह, सुखराज सिंह, आदित्यराज सिंह, ममिता द्विवेदी, मिट्ठू दास, रानी देवी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।