BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आन, बान और शान से ECRMC गोमो शाखा मे लहराया तिरंगा : बीएम पांडे


इस गौरवपूर्ण अवसर पर ECRMC के केंद्रीय पदाधिकारी श्री बी.एम. पांडेय जी एवं शाखा सचिव श्री पी.पी. करण जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी साथी उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को तिरंगे के नीचे सम्मान के साथ मनाया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि  रेलवे के  प्रत्येक विभाग से रेलकर्मी साथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पंकज जी, रवि महतो, अभय तिवारी, गुप्तेश्वर, संजीव मिश्रा, अनिल चौधरी, दिनेश कुमार, हुसैन जी, राकेश, सुनील सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी साथी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बढ़ाया। 🇮🇳

यह व्यापक सहभागिता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल कर्मचारियों का विश्वास ECRMC के प्रति निरंतर मजबूत हो रहा है। कर्मचारियों का बढ़ता जुड़ाव और विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

रेलवे देश की जीवनरेखा है और इसे चौबीसों घंटे गतिमान रखने में प्रत्येक विभाग के कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए रेल कर्मचारियों की सुविधाओं, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों में वृद्धि बदलते सामाजिक एवं मानवीय परिप्रेक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित होना आवश्यक है।

आज का यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि रेल कर्मचारियों की एकता, सहभागिता और संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास का भी प्रतीक रहा।

सभी उपस्थित साथियों का ECRMC गोमो शाखा की ओर से हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 🙏

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
✊ रेल कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद! ✊
ECRMC ज़िंदाबाद!