एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूजा कमेटी के संरक्षक माननीय श्री रघुवर दास जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह, महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारीगण एवं एग्रिको के बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
इस वर्ष एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण बजट लगभग ₹15 लाख का है। वहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण लगभग ₹2 लाख की लागत से बेलदा के कुशल कारीगर द्वारा किया जाएगा। पंडाल का निर्माण कोंटाई पश्चिम बंगाल के अनुभवी कारीगरों एवं मजदूरों द्वारा किया जाएगा।
इस बार एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा एवं मेले का विशेष आयोजन रहेगा।
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी शहर के सभी श्रद्धालुओं से सादर आग्रह करती है कि इस दुर्गा पूजा में एग्रिको पूजा पंडाल अवश्य आएं और मां दुर्गा के भव्य दर्शन के साथ-साथ पंडाल एवं मेले का आनंद लें।
भूमि पूजन कार्यक्रम में एग्रिको पूजा कमेटी के संजय केन्द्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के संस्थापक रामबाबू सिंह ,केंद्रीय दुर्गापूजा कमेटी के महामंत्री आशुतोष जी केंद्रीय दुर्गापूजा कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद रोहित, राजन क़ैब्रत ,जयराम रजक ,सौरव ,शिबू दा अभिषेख डे ,अविनाश आइच ,अनिल पांडे ,रमेश पांडे देवप्रकाश ,निरंजन माझी ,प्रसनजीत ,अनिमेष सिंह अमन सिंह ,अमन कुमार ,अभिषेख मिश्रा ,अमित उपाध्याय अरुण ,प्रेम ,बाला दुबे ,चंदर ,अजय ,ब्रिज ,सुशांतो पांडा जी अभिषेक मिश्रा ,प्रसनजीत
सेठ ,ललित ,आशीष रवि ,ईश्वर ,चंद्रशेखर सिंह ,बीरेंद्र सिंह ,सुशील श्रीवास्तव ,बिपुल सिंह,राजन ,बिनोद तिवारी,पटेल,जयदीप ,सोहन,अजीत कुमार प्रसाद ,रविंद्र पांडे, सी यस राव,प्रसनजीत दास ओ पी दास , संतोष , गणेश बिहारी। अभिनाश सुंडी,मनप्रीत (मन्ना) शैंकी, आदित्य , कौशिक स्वाइन,आकाश तिवारी अमन कुमार,सुधीर कुमार बर्मा ,शिवा राजू ,बिसू दा , अशोक कुमार ठाकुर कालिका सिंह अशोक सिंह ,कार्तिक लकड़ा ,विशालमहतो,चितरंजन तिवारी ,एवं एग्रिको के माता के भक्तगण सम्मिलित थे
जय माता दी 🙏🚩







