ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल दंगवार फर्स्ट टर्मिनल का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स को मिला सम्मान
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद,पलामू :
हुसैनाबाद प्रखण्ड के ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल, दंगवार में सत्र 2026-2027 के फर्स्ट टर्मिनल एग्जामिनेशन का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परीक्षा का बहुत महत्व है। माता-पिता और गुरुजनों का विश्वास बनाए रखने के लिए अच्छे से पठन-पाठन करना जरूरी है।
कहानियों के माध्यम से उन्होंने बच्चों को समझाया कि एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने से लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं आती। अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन कुमार दुबे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कठोर परिश्रम और समझदारी से पढ़ाई करना आवश्यक है। आपकी मेहनत से ही शिक्षकों के पढ़ाने की सार्थकता दिखती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षकों और अभिभावकों के दिशा-निर्देशों के अनुसार समय से पढ़ाई करें। परीक्षा जीवन में निरंतर आती रहेगी, सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आलोक सिंह और प्रमोद कुमार पांडे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के कई टिप्स दिए।
परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपना परिणाम पाकर सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मौके पर आलोक कुमार, शिवम सिंह, रिंकी ठाकुर, प्रीती मेहता, प्रदीप यादव, प्रियंका दुबे, आलोक सिंह, रामाधार पाल, रविंद्र विश्वकर्मा, अंशिका कुमारी, बबीता शर्मा, मुकेश पटेल, उमेश यादव, अनुराधा गुप्ता, जया भारती, प्रीति शर्मा, सुधा सिंह, मुस्कान कुमारी, नीरा देवी, पम्मी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, रिंकी गुप्ता, निशा कुमारी, पूनम गुप्ता, एमपी देवी, पूनम सिंह, सानिया कुमारी, विजय सिंह, प्रमोद पांडे सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।





