BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छता मैराथन का आयोजन


 समाहरणालय परिसर से सिंगरा अमानत नदी तट तक दौड़ेंगे विभिन्न अधिकारी, सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी होगा

पलामू : ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।स्वच्छता मैराथन की शुरुआत प्रातः 6 बजे समाहरणालय परिसर से होगी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी समाहरणालय परिसर से सिंगरा स्थित अमानत नदी के तट तक दौड़ लगाएंगे।

मैराथन के समापन के पश्चात सिंगरा स्थित अमानत नदी तट पर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभागी नदी तट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देंगे तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे।उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, खिलाड़ियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे समाहरणालय परिसर पहुंचकर स्वच्छता मैराथन में शामिल हों और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पलामू के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।