हुसैनाबाद में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी मरीजों की भीड़
पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, 8 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर
हुसैनाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना से हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से तथा युवा नेता सूर्या सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी भी मौजूद रहे।
काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में लगाए गए निःशुल्क आरोग्य शिविर में पहले ही दिन बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे। पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार से भी लोग शिविर में पहुंचे। यहां जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
8 अक्टूबर तक चलेगा शिविर, शाम को होगी श्रीराम कथा
आयोजकों के अनुसार निःशुल्क आरोग्य शिविर 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। शिविर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें लकवा, शुगर, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, निःसंतानता समेत विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के साथ बिहार से पहुंचे मरीजों की बड़ी संख्या के कारण पहले दिन शिविर में काफी भीड़ रही। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक निःशु�






