श्रीमती खालिदा हया रश्मि का संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी पैनल काउंसिल के रूप में चयन।
झारखंड की अधिवक्ता श्रीमती खालिदा हया रश्मि को संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय एवं रांची स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, कैट के समक्ष आयोग की ओर से न्यायिक मामलों की पैरवी एवं बचाव के लिए पैनल काउंसिल के रूप में पैनल में शामिल किया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती खालिदा हया रश्मि का पैनल काउंसिल के रूप में एक वर्ष की अवधि, अर्थात 30 सितंबर 2027 तक अथवा आगे के आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए पैनल में शामिल किया गया है।
यह उपलब्धि उनके कानूनी ज्ञान, पेशेवर अनुभव, न्यायिक मामलों की समझ तथा प्रभावी विधिक पैरवी के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है।
श्रीमती खालिदा हया रश्मि को विभिन्न महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं में भी विधिक दायित्व निभाने का अनुभव प्राप्त है। वह दामोदर वैली कॉरपोरेशन डीवीसी, झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भी पैनल काउंसिल के रूप में विधिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं।





