BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग, अजय गुप्ता ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन


पलामू: जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत सलखनी गेट से द्वारपर गांव, शिवशंपत धाम होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण हाल ही में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बताया गया कि बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सड़क की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में युवा समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता ने पलामू उपायुक्त को आवेदन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसी आम नागरिक की जान जाने से पहले सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल कराया जाए।
अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सड़क स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिवशंपत धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसकी मरम्मत में देरी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।