BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसडीओ के आदेश के बाद भी डिजनीलैंड मेला में नहीं मिला सुरक्षा व्यवस्था


मेला के अंदर और मेला के बाहर असामाजिक तत्वों का लगता है डेरा, लोग रहते हैं भयभीत

अपने सुरक्षा के भरोसे मेला प्रबंधन मेला संचालित करने को है मजबूर

पलामू : सबको मालूम है कि प्रत्येक सावन मास के मौके पर डिज्नीलैंड मेला का आयोजन पलामू जिला के मेदनीनगर शहर के ऐतिहासिक शिवाजी मैदान में कई वर्षों से होते आ रहा है। इस मेला का विधिवत टेंडर होता है। 80 लाख से ऊपर राशि लगाकर मेला प्रबंधन मेला का आयोजन करता है और इसका भुगतान मेदनीनगर नगर निगम प्रशासन को करता है।
 मालूम हो कि जहां कभी भी मेला लगता है वहां असामाजिक तत्व और अपराधियों का भी डेरा लगता है। ऐसी स्थिति में स्वाभाविक तौर पर पलामू जिला प्रशासन पुलिस बल की तैनाती करती है ताकि किसी तरह की कोई घटना ना घटे और लोग शांतिपूर्वक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में मेला का आनंद उठावे लेकिन इस बार मेला शुरू हुए 12 दिन से अधिक हो गया है और पलामू पुलिस प्रशासन द्वारा मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है।
 इस बाबत मेला प्रबंधन की ओर से मेदिनीनगर के सदर एसडीओ को एक पत्र लिखा गया और कहा गया कि पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि वे मेला को शांतिपूर्वक और भय मुक्त वातावरण में संचालन कर सके। इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीओ ने शहर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया लेकिन इसके बावजूद भी मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस बल्कि तैनाती नहीं की गई है। इससे मेला प्रबंधन के लोगों में नाराजगी है और कई लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह नैतिक कर्तव्य होता है कि जहां कहीं भी किसी तरह का आयोजन होता है वहां स्वाभाविक रूप से पुलिस बल्कि तैनाती की जाती है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो लेकिन ऐसा यहां नहीं किया गया है। लोगों की भी मांग है कि मेला सुचारू और शांतिपूर्वक चल इसलिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कब जागेगी और मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोगों के अमन चैन के लिए पुलिस बल की तैनाती करती है।तब तक तो इंतजार  करना ही होगा।