BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राजस्व संग्रहण में तेजी एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का उपायुक्त ने दिया निर्देश


मेदिनीनगर (पलामू), 17 अगस्त 2026। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जुलाई 2026 तक किए गए राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान किया जाए। आपदा प्रभावित लोगों को मानवीय आधार पर सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने, अंतरविभागीय भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक पक्ष के अंदर पूर्ण करने तथा नीलामी पट्टा वादों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ई-रेवेन्यू कोर्ट एवं नामांतरण वादों में लंबित मामलों की नियमित निगरानी, रिट पिटीशन मामलों में समय पर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने तथा कोर वर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि लापरवाही या अनधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं एवं भवनों के चयन में जनहित और उपयोगिता को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया।