BREAKING NEWS

logo

सरायकेला-खरसावां में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित


भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत, रायकेला खरसावां द्वारा श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत 3 अगस्त 2026 में सरायकेला खरसावां में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह, श्रीनाथ विश्वविद्यालय  के कुलसचिव डॉ. याहिया मजूमदार, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्राचार्या डॉ. मासूमी महतो, हिंदुस्तान के निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन, जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर उपस्थित रहें। इन प्रतियोगिताओं उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना था । इस 
 प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया जिसमे लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण,कविता वाचन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्रतियोगिताएं  शामिल थी । साथ ही कार्यक्रम में नशा मुक्त प्रतिज्ञा भी लिया गया | प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने  अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया ।प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया | जिला स्तर के सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न युवा कार्यक्रमों में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके सक्रिय युवा मानव घोष ने किया| |