जमशेदपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग (Community Policing) को जनसहभागिता आधारित एवं जनकल्याणकारी पुलिसिंग के प्रभावी माध्यम के रूप में निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसानगर, गोलमुरी एवं जुगसलाई थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके विरुद्ध जागरूकता, साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप एवं उससे बचाव के व्यावहारिक उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जमशेदपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान






