ट्रैफिक जाम से निजात के लिए सख्त अभियान, सड़क से हटाए गए ठेले और बेतरतीब वाहन
रिलायंस मार्ट के पास चला विशेष अभियान, बुधवार से नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
मेदिनीनगर। शहर में लगातार लग रहे जाम और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार शाम विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने किया। अभियान के दौरान रिलायंस मार्ट के समीप सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे पार्क की गई मोटरसाइकिलों और चारपहिया वाहनों को हटवाते हुए वाहन मालिकों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, मोमोज, चाट, समोसा समेत अन्य खाद्य सामग्री के दुकानदारों और ठेला संचालकों को भी सड़क से हटाया गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई गई।
पहली बार चेतावनी, बुधवार से नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बताया कि अभियान के दौरान पहली बार सभी दुकानदारों और वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार से यदि कोई दुकानदार या ठेला संचालक अपने निर्धारित स्थान से आगे बढ़कर सड़क पर दुकान लगाता है या वाहन सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित करता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील की कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या कम होने और आम लोगों को आवागमन में राहत �





