BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पैसों की कमी से नहीं रुकेगी नन्हे दिलों की धड़कन : हृदयानंद मिश्र


मेदिनीनगर  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर दिल में छेद एवं गंभीर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 25 गरीब बच्चों को निःशुल्क जटिल हृदय उपचार के लिए कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल भेजे जाने का हृदयानंद मिश्र ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए लाखों रुपये का हृदय उपचार कराना बेहद कठिन होता है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा बच्चों के इलाज का खर्च उठाना मानवीय संवेदना और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण है।
हृदयानंद मिश्र ने कहा, “किसी बच्चे की जिंदगी उसकी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होनी चाहिए। डॉ. इरफान अंसारी की पहल इसी मानवीय सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास है।”
उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी की संवेदनशीलता और गरीब बच्चों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और आर्थिक अभाव के कारण झारखंड का कोई भी जरूरतमंद बच्चा बेहतर हृदय उपचार से वंचित नहीं रहेगा।
हृदयानंद मिश्र ने सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग तक उनकी जानकारी पहुंचाएं।
“इन बच्चों की कोच्चि यात्रा केवल उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य की ओर एक नई उम्मीद है।”
— हृदयानंद मिश्र
अधिवक्ता | सदस्य, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड, झारखंड सरकार