BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मालगाड़ी के चपेट में आने से टीआरडी स्टाफ गंभीर, ईलाज के दौरान निधन


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: सोन नगर गढ़वा रेलखण्ड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को शाम लगभग 4:30 बजे मालगाड़ी के चपेट में आने से टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय कर्मियों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक की पहचान अलखदेव यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष,पिता फकीरा यादव, ग्राम गाजीकर्मा, पोस्ट विशंभरपुर, थाना रफीगंज,औरंगाबाद, बिहार के निवासी के रूप में हुई है।वे मोहम्मदगंज में रेलवे टीआरडी स्टॉफ के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त सूचना के अनुसार वे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन लिमिट एवं रिवर्सिबल लाइन में टीआरडी विभाग द्वारा कराए जा रहे मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे इसी दौरान दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद टावर बैगन से उन्हें जपला रेलवे स्टेशन इसके बाद ऑटो से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पी एन सिंह एवं विनेश कुमार ने तत्काल ईलाज शुरू कर दिया। गंभीर चोट की वजह से ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। ख़बर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। वहीं घटना के बाद से रेलवे कर्मियों एवं परिजनों में गहरा शोक है।