हुसैनाबाद के दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुआ पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: झारखंड व बिहार की प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट परिसर में पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में जवानों के द्वारा परिसर के आसपास फलदार और छायादार पौधों को लगाया गया। साथ ही जानवरों से बचाव के लिए घेराव किया गया।इस दौरान कई प्रजातियों के फलदार के अलावे छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए।
मौके पर प्रभारी ने कहा कि कर्मा पर्व प्रकृति और मानव के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए इन्हें लगाना ही नहीं बल्कि इन्हें संरक्षित करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं सभी जवानों ने भी पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर यासिम अंसारी, सुभाष कुमार रवि, शिवानंद राय, मनोज राम, बबलू कुमार,महफूज आलम,शहबाज अहमद सहित सशस्त्र बल के कई जवान व स्थानीय लोग मौजूद रहे।





