BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांकी के तेतराई व मनातू सीएसपी लूटकांड का खुलासा।


पलामू-पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में कुछ माह पूर्व पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े सीएसपी केंद्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा सिंह उर्फ राजन कुमार (19 वर्ष), पिता यशवंत सिंह, ग्राम जोरकट, थाना सदर, जिला पलामू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पांकी थाना अंतर्गत सीएसपी लूट की घटना में संलिप्त था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा, मेदिनीनगर भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बताया गया कि सोमवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक सीएसपी केंद्र में पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। सीएसपी संचालक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से संदिग्ध अपराधियों को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पांकी के तेतराई तथा मनातू क्षेत्र के सीएसपी केंद्रों में हुई लूट की घटनाओं में संलिप्तता की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले का खुलासा लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। इस दौरान पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा लूट की घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।