दिनांक — 6 सितंबर 2026
वन यात्रा एवं चिकित्सा शिविर
अंचल — घाटशिला
संच — घाटशिला
विद्यालय ग्राम — बड़ाजुड़ी
वन यात्रा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन बड़ाजुड़ी विद्यालय ग्राम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस सेवा कार्य में FTS जमशेदपुर चैप्टर , FTS YUVA एवं घाटशिला अंचल के कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, महिला समिति के सदस्यों तथा ग्राम समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
जमशेदपुर चैप्टर & Yuva से उपस्थित सदस्य
• श्री कमल नाथ गुप्ता जी — उपाध्यक्ष सह चिकित्सा प्रभारी
• श्री दीप चाँद अग्रवाल जी — उपाध्यक्ष
• श्री ललित अग्रवाल जी — ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य
• श्री सौरव सोंथालिया जी — युवा अध्यक्ष
• श्री पीतर चन्द्र अग्रवाल जी — अंचल अध्यक्ष, घाटशिला
• श्री माणिक बारिक जी — चैप्टर प्रकल्प प्रमुख
चिकित्सकगण
• डाॅ. गौरव
• डाॅ. दीपक गिरी
• डाॅ. नमिता आनंद
• डाॅ. राय
• डाॅ. मार्डी — नेत्र विशेषज्ञ
घाटशिला एवं आसपास के कार्यकर्ताओं की सहभागिता
• श्री अर्जुन मार्डी जी — घाटशिला
• श्री अमित अग्रवाल जी की धर्मपत्नी एवं बच्चे — मुसाबनी
• श्री रतन अग्रवाल जी — घाटशिला
• श्री प्रेम गुप्ता जी — मुसाबनी
• श्री कैलाश अग्रवाल जी — घाटशिला
• श्री विजय सिन्हा जी — घाटशिला
• श्री राकेश शर्मा जी — घाटशिला
• श्रीमती गुप्ता जी — अध्यक्ष, घाटशिला महिला समिति
इसके अतिरिक्त घाटशिला अंचल के 10 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
कार्यक्रम में आचार्या श्रीमती मंजु सिंह जी, ग्राम समिति के सभी सम्माननीय सदस्य तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
बच्चों के साथ ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम
वन यात्रा के दौरान बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक एवं रोचक चर्चा की गई। बच्चों की प्रतिभा एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों के साथ संवाद स्थापित करना, उनके ज्ञान एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना भी है।
FTS परिवार के सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं, महिला समिति, ग्राम समिति एवं सहयोगी सदस्यों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग और समर्पण से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सेवा ही साधना है।
सेवा ही संस्कार है।
सेवा ही हमारा संकल्प है।
राम राम
श्री कमल गुप्ता
चिकित्सा शिविर एवं वन यात्रा प्रभारी
FTS, जमशेदपुर चैप्टर






