BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गांधी मैदान मेंMaidan 14 सितंबर से शुरू होगा 23वां गणेश महोत्सव,


खुटा पूजा के साथ शुरू हुई तैयारियां, भव्य पंडाल और मेले का होगा आयोजन।

उदय किशोर सिंह, जामताड़ा।
जामताड़ा शहर के गांधी मैदान में इस वर्ष 23वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 से होगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में हाल ही में विधि-विधान के साथ खुटा पूजा का आयोजन कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
आयोजन समिति के अनुसार गांधी मैदान में इस बार भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी मैदान में भव्य मेले का भी आयोजन होगा।
गणेश महोत्सव में जामताड़ा के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शाम के समय पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मेले का आनंद उठाते हैं। बच्चों के मनोरंजन से लेकर विभिन्न प्रकार की दुकानें और आकर्षक गतिविधियां मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
गणेश पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्ता राम दत्ता ने बताया कि लोगों के सहयोग से हर वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की।