BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बोल बम रास्ते पर टाटा सेवा शिविर कटोरिया में निःशुल्क सेवा लगातार 19 दिनों से जारी


धार्मिक,अध्यात्मिक व समाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार द्वारा संचालित टाटा सेवा शिविर कटोरिया में जो की काँवारिया पथ पर बाबा मंदिर से 32 किलोमीटर पहले और सुल्तानगंज से 70 किलोमीटर बाद अस्थायी शिविर लगातार 16 वर्षो से काँवरिया, डाँक बम बन्धुओं क़े लिए निःशुल्क सेवा करती आ रही है इस वर्ष यह सेवा 29 जुलाई से शुरू है,जिसमें बम बन्धुओं क़े लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है.. सुबह चाय, शरबत, सेव - बुंदिया दोपहर में भोजन प्रसाद अपराह्न में हलुआ, गोलगप्पा, पकौड़ी, मिल्क सेक, खीर और रात्रि में पुनः भोजन प्रसाद चावल, दाल, खिचड़ी,पूरी -सब्जी आदि की व्यवस्था रहती है। रात 12 बजे से 2 बजे तक डाँक बम सेवा में ड्राई फ्रूट्स काजू, किशमिश, खजूर आदि की व्यवस्था और गर्म पानी, गर्म दूध, दवाई,शीतल जल पाउच आदि रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से बम बन्धुओं क़े साथ कोई अनहोनी न हो उसके लिए 4-4 सीसीटीवी हाई रिसुलेशन कैमेरा भी लगाई गई है और अग्निशमन सिलिंडर भी रखी गई है।पूरा पंडाल 3600 वर्गफ़ीट में निर्माणित है जिसमें बम बधुओं की सेवा में टाटा से गए हुए 5 कारीगर नित्य अन्नपूर्णा सेवा बना कर दे रहे है और औसतन 20 सेवादार नित्य सेवा में लगे हुए है। रोज लगभग 4000 बम बन्धुओं की सेवा निःशुल्क हो रही है। मेडिकल सुविधा क़े तौर अन्य दवाइयां, दर्द निवारक स्प्रे, चिकित्सा की अन्य सुविधा की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। काँवारियों क़े विश्राम क़े लिए फोम गद्दा की व्यवस्था और पंखे और कूलर लगे हुए है। मोबाइल चार्जिंग क़े लिए 40 मोबाइल पॉइंट दी गई है ताकि बम को कोई दिक्क़त न हो। शौचालय व स्नान की व्यवस्था कैंप क़े बगल में की गई है। बिजली क़े साथ साथ जनरेटर की भी सुविधा है। बोल बम का जोशीला धार्मिक गानें लगातार शिविर से बज रहे है और आवश्यक सुचना भी इस माध्यम से भक्तों को दी जा रही है। किसी भी प्रकार की न दुविधा है न असुविधा है अपितु 24 घंटे चूल्हेँ जल रहे है, काँवारियां चल रहे है और शिविर में सेवा लाभ निःशुल्क ले रहे है।