कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया। भूमिहार महिला समाज, झारखंड की फाउंडर अनु सिंह ने BMS द्वारा महिला समाज एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ‘रोजगार एक प्रयास’, वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंद एवं गरीब छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, बेसरा, पंख महिला हाट, ‘शिक्षित समाज’ अभियान तथा हेल्थ कैंप जैसी विभिन्न सामाजिक पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले महीनों में एक बार फिर हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भूमिहार समाज की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें नृत्य, संगीत, सर्वश्रेष्ठ हरे परिधान प्रतियोगिता एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ हरे परिधान प्रतियोगिता में विजेता ........ तथा प्रथम रनर-अप ........ रहीं। वहीं सावन क्वीन प्रतियोगिता में ........ को विजेता घोषित किया गया, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ........ एवं ........ रहीं। डांस प्रतियोगिता की विजेता ........ तथा संगीत प्रतियोगिता की विजेता ........ रहीं। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उपहार एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के सावन गेम्स एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वरुचि भोज, मीडिया सदस्यों का सम्मान तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिहार महिला समाज, झारखंड कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।जमशेदपुर। भूमिहार महिला समाज, झारखंड की ओर से 16 अगस्त 2026, रविवार को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में हरितमा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भूमिहार महिला समाज, झारखंड कार्यकारिणी के सभी सदस्य तथा भूमिहार समाज की 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।






