BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान, 16 वाहनों पर 1.21 लाख रुपये जुर्माना


सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में 18 एवं 19 सितंबर को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोड पैसेंजर वाहन, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ब्लैक फिल्म तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की जांच की गयी।इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहनों पर 1 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं कार्यालय कर्मी शामिल रहे।